आजमगढ़: थाने के सामने शराबियों ने महिला कांस्टेबल सहित दो को छेड़ा

Youth India Times
By -
0

फिर आई पुलिस और ले गई थाने फिर उतारी मजनूगिरी
आजमगढ़। नशे में धुत हौसला बुलन्द रोमियों का दुस्साहस थाने के सामने उस समय देखने को मिला जब एक महिला अस्पताल से जाते समय रात में करीब 10 बजे अपने घर जा रही थी। मनचलांे द्वारा उक्त महिला को थाने के सामने ही आई लव यू बोला गया। संयोगवश उसी समय थाने से एक महिला पुलिस जो ड्यूटी कर अपने क्वार्टर की ओर जा रही थी। पीड़िता ने उक्त महिला सिपाही को मामले से अवगत कराया गया। महिला सिपाही द्वारा विरोध करने पर उक्त मनचलों रोमियो द्वारा महिला सिपाही के साथ भी अभद्रता की गयी, फिर क्या था सामने थाना और थाने में सूचना के बाद पुलिस ने उक्त रोमियो की रोमियी गिरी निकाल दी।
जानकारी के अनुसार अहरौला थाने के सामने बीती रात करीब 10 बजे थाने से करीब 10 कदम पहले ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने अहरौला कस्बे की तरफ से आ रही एक बोलेरो में चार लोग सवार नशे में चले जा रहे थे। बोलेरो जैसे ही थाने से 50 कदम पहले पहुंची कि उसी समय अस्पताल से एक महिला बाहर निकली और उसी समय थाने के गेट से एक महिला आरक्षी ड्यूटी करके कस्बे की तरफ अपने क्वार्टर पर जा रही थी। इस दौरान बोलेरो सवार मनचलों ने महिला को अकेली पाकर आई लव यू बोल दिया और कुछ अश्लील शब्दों का प्रयोग भी किया। जिसके बाद महिला ने तत्काल समय न गवाते हुए थाने के सामने से निकल रही महिला आरक्षी को मदद के लिए गुहार लगाई। तब तक महिला आरक्षी बोलेरो के पास पहुंच गई। इस पर भी मनचलों को तनिक भी डर नहीं लगा और उसने महिला आरक्षी से भी गलत शब्दों का प्रयोग कर दिया।
इस घटना के बाद महिला आरक्षी ने थाने में तुरंत फोन कर थाने से दर्जनों स्टाफ सादे ड्रेस में थे उनको बुला लिया। जो वहां पर जैसे था वैसे ही रोड की तरफ दौड़ पड़ा। अचानक भारी संख्या में थाने से आते लोगों को देखकर बोलेरो सवारों का नशा उतर गया और बोलेरो सवार मनचले भागने लगे। तब तक थाने के 10 कदम दूरी पर ही कस्बे के कुछ ग्रामीण भी बोलेरो की घेराबंदी कर दिए। मौका पाकर पुलिस वालों ने बोलेरो सवारों को धर दबोचा। इसके बाद जो हुआ वह नजीर ही कहा जा सकता है। दरअसल पुलिस जो करती वह करती ही तबतक मामला जान कर ग्रामीणों ने ही मनचलों की रोड पर ही जबरदस्त धुनाई शुरू कर दी। जमकर कूटने के बाद पुलिस के बीच बचाव के बाद उनको सौंप दिया। रात में बोलेरो सवार चारों मनचलों को हिरासत में ले लिया गया और उनकी बोलेरो भी सीज कर दी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार मनचले शराब के नशे में थे और थाना क्षेत्र के भटौली गांव के रहने वाले हैं। बताया गया कि सभी काफी काफी मनबढ किस्म के हैं और उनकी आए दिन इस तरह की हरकत सामने आती ही रहती है

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)