ट्रेजेडी किंग ने दुनिया को कहा अलविदा

Youth India Times
By -
0

98 साल की उम्र में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया। 98 वर्षीय दिलीप कुमार काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें हाल ही में सांस लेने में परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनके निधन की खबर आई। दिलीप कुमार के ऑफिशल ट्विटर हैंडल पर उनके निधन की जानकारी दी गई है।
एएनआई कि रिपोर्ट के मुताबिक, उनका इलाज कर रहे पल्मोनॉजिस्ट डॉक्टर जलील पार्कर ने भी यह खबर दी। दिलीप कुमार हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती थे। दिलीप कुमार की सेहत बिगड़ने के बाद उनकी पत्नी सायरा बानो सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपडेट दे रही थीं। वहीं, इससे पहले ही भी दिलीप कुमार इसी साल दो बार अस्पताल में भर्ती हो चुके थे। हालांकि, कुछ दिनों में ही उन्हें डिस्चार्ज भी मिल गया था। लेकिन इस बार फैंस और करीबियों की लाख प्रार्थनाओं के बाद भी दिलीप साहब इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए।
बता दें कि बीते साल दिलीप कुमार ने अपने दो छोटे भाइयों 88 वर्षीय असलम खान और 90 वर्षीय एहसान खान को कोरोना के कारण खो दिया था। जिसके बाद उन्होंने अपना जन्मदिन और शादी की सालगिरह भी नहीं मनाई थी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)