आजमगढ़: जिलाधिकारी ने सगड़ी में बाढ़ पूर्व तैयारियों का लिया जायजा

Youth India Times
By -
0

-दिनेश कुमार पाण्डेय
आजमगढ़। आज बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार ने सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर घाघरा नदी से बाढ़ व कटान से होने वाली क्षति का जायजा लिया। बाढ़ पूर्व विभाग द्वारा क्या तैयारियां की गई इसके बारे में भी जाना तथा संबंधित अधिकारियों से बाढ़ चौकी ठोकर निर्माण बाढ़ पूर्व तैयारी में लगाए गए कर्मचारी के बारे में भी जानकारी ली।
जिलाधिकारी राजेश कुमार ने आज बाढ़ चौकी दाम महुला से गागेपुर बाढ़ चौकी, हाजीपुर, हैदराबाद आदि बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा गांगेपुर बाढ़ चैकी पर हो रहे वैक्सीन का भी निरीक्षण किया। गागेपुर रिंग बांध विगत वर्ष कट जाने से वहां हो रहे तीन ठोकर निर्माण को संबंधित अधिकारी को जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पक्का निर्माण की मांग की। इस दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार, तहसीलदार बाढ़ खंड के अधिकारी और संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)