दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे की तर्ज पर एक हुए प्रेमी युगल

Youth India Times
By -
0

ग्रामीणों ने प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी की कराई शादी, मोटरसाइकिल पर विदा हुई दुल्हन
मऊ। बॉलीवुड की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे की तर्ज पर मऊ जनपद इतिहास लिख रहा है। बता दें कि लगभग दस दिनों पूर्व नाबालिक प्रेमिका से मिलने गए दो युवकों को पकड़कर जबरन उनकी शादी कराने का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि बुधवार को एक और मामला सामने आ गया। इस मामले में भी युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था और पकड़कर शादी करवाने के बाद विदा कर दिया गया। दरअसल प्रेमी- प्रेमिका को आपस में मिलते देखकर उनकी शादी रचा दी गई। इसके बाद बाइक पर दूल्हा दुल्हन की विदाई कर दी गई। इस लिहाज से जिले में प्रेमी प्रेमिकाओं को पकड़े जाने के बाद उनकी जोर जबरदस्ती के बाद शादी करा देने की कई घटनाओं ने जिले को राष्ट्रीय फलक पर चर्चा में ला दिया है।
जिले के रतनपुरा में हलधरपुर थाना क्षेत्र के दतौड़ा (खोहिया) निवासिनी युवती (21) का प्रेम संबंध मुहम्मदपुर झझंवां (सहरोज) थाना कोपागंज के युवक (20) से विगत लगभग दो वर्षों से चल रहा था। इस दौरान प्रेमी चोरी छिपे अपनी प्रेमिका से मिलने आ जाया करता। इसी दौरान जब वह अपनी प्रेमिका से मिलने आज उसके गांव आया तो किसी तरह इस बात की भनक लड़की के घर वालों को हुई और दोनों को प्रेमालाप करते रंगे हाथ पकड़ लिए, इसके बाद लड़के के घर वालों को सूचित किया गया। कुछ ही देर में दोनों पक्ष थाने पर आए।
काफी पंचायत के बाद वर पक्ष के लोग भी शादी के लिए राजी हुए। बाद में हलधरपुर थाने के पास मझौली में स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर दोनों का विवाह संपन्न हुआ। दोनों पक्ष के तरफ से एक सुलहनामा भी लिखा गया। जिस पर सरोज के ग्राम प्रधान एवं अन्य गणमान्य लोगों ने हस्ताक्षर किए। इसके पश्चात बाइक से ही दूल्हा-दुल्हन की विदाई हुई। इस दौरान वर वधू काफी खुश नजर आए। वहीं मंदिर परिसर में इस शादी के दर्शनार्थ आए महिला एवं पुरुषों से खचाखच भरा रहा। इस शादी की लोगों में खूब चर्चा रही।

Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)