डीह स्थान पर हरिशंकरी का लगाया पौधा

Youth India Times
By -
0

Report- Ashok Jaiswal
बिल्थरारोड (बलिया)। तहसील क्षेत्र के किड़िहरापुर में गायत्री परिवार द्वारा दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके पूर्व ग्रामदेवता डीह बाबा के स्थान पर हरिशंकरी (पीपल,पाकड़, बरगद) का पौधा लगाया गया। दीप यज्ञ में आचार्य सुरेंद्र नाथ यादव ने गायत्री व यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डाला। दीपक से प्रेरणा लेते हुए समाज में ज्ञान का आलोक फैलाने के लिए प्रेरित किया। यज्ञ में लोक कल्याण के लिए विशेष मंत्रों के साथ आहुति दी गई। आचार्य ने पेड़ पौधों की उपयोगिता बताते हुए लोगों से अपने जन्मदिन पर पौधा लगाने का आवाहन किया। डा.अरविंद गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता, अखिलेश मद्धेशिया, मिथिलेश प्रजापति, पुंडरीक आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)