आजमगढ़: सपा से विजय यादव ने भी तीन सेट में खरीदा पर्चा

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। जनपद के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष पद (अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षित सीट) के लिए तीन जुलाई को चुनाव होगा। गुरुवार को भाजपा समर्थिक संजय निषाद ने दो सेट में नामांकन पत्र खरीदे थे तो शुक्रवार को सपा समर्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय यादव व एक अन्य ने पर्चा खरीदा। सपा के गढ़ में भाजपा व सपा दोनों पार्टियों के घोषित प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खरीदने के बाद राजनीनिक सरगर्मी बढ़ गई तो पार्टी के दिग्गज अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात एक कर दिए हैं।
राजनीतिक सरगर्मी के बीच पूर्व मंत्री व सदर विधायक दुर्गा प्रसाद के पुत्र पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय यादव के तीन सेटों में नामांकन पत्र उनके प्रतिनिधि के रूप में कन्हैया यादव ने नेहरू हाल में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत एके सिंह से खरीदा। विजय यादव वार्ड संख्या-47 सेठवल रानी की सराय से जिला पंचायत सदस्य चुने गए हैं। इसके अलावा ब्लाक पल्हनी के वार्ड संख्या-45 से जिला पंचायत सदस्य जय प्रकाश ने भी दो सेटों में नामांकन पत्र खरीदे। इधर, जिले में पहली बार सत्ताधारी पार्टी की दावेदारी के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प होने वाला है। उधर, सपा भी किसी कीमत पर कुर्सी पर काबिज होने की तैयारी मे है। बहरहाल नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच,वापसी के बाद तय होगा कि चुनाव मैदान में कौन-कौन दिग्गज भाग्य आजमा रहे रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)