आजमगढ़: प्रेमी युगल ने थाने में थामा एक दूजे का हाथ

Youth India Times
By -
0

एक माह पूर्व घर से हुए थे फरार, परिजनों की सहमति से हुआ विवाह
-पीआर सिंह
आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव की एक युवती का प्रेम प्रपंच अहिरौला थाना क्षेत्र के समसाबाद के युवक के साथ चल रहा था। प्रेमी युगल 1 माह पूर्व घर छोड़कर भाग गये। शनिवार को दीदारगंज की पुलिस की मदद से दोनों को थाना परिसर में लाया गया, जहां पर परिजनों की सहमति से दोनों का थाने में ही विवाह करा दिया गया।
जानकारी के अनुसार दीदारगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव की गीता रानी पुत्री धर्मराज का प्रेम प्रपंच नितीश राजभर पुत्र राम अवध राजभर निवासी शमशाबाद थाना अहिरौला से बहुत दिनों से चल रहा था। दोनों बालिग भी थे। एक माह पूर्व दोनों प्रेमी युगल बिना परिजनों के बताए कहीं चले गए। शनिवार को दीदारगंज पुलिस की मदद से दोनों को थाने में लाया गया और परिजनों की सहमति से गीता रानी को नीतीश के साथ उसके घर के लिए विदा कर दिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर लिया था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)