आजमगढ़: किशोरी का अपहणकर्ता चढ़ा पुलिस के हत्थे

Youth India Times
By -
0

चंडीगढ़ भागने की कर रहा था तैयारी, किशोरी बरामद
आजमगढ़। बरदह थाने के एक गांव की किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने घर अगवा कर लिया। रिश्तेदारी में रूकने के बाद किशोरी को चंडीगढ़ लेकर भागने वाला था। इससे पहले ही पुलिस ने युवक को धर दबोचा। किशोरी को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों युवकों को जिवली मोड़ से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बिजय बिन्द पुत्र बेचू लाल बिन्द और अमित बिन्द पुत्र सुबेदार बिन्द ने पूछताछ में बताया कि हम दोनों मोबाइल से बात करते थे। किशोरी के कहने पर 15 जून को रात आठ बजे उसके घर के सामने सडक पर आए। फिर उसको साथ लेकर अपने रिश्तेदारी मे चले गये और वही रह रहे थे। आज चंदीगढ जाने वाले थे और जौनपुर के लिए सवारी का इंतजार कर रहे थे। किशोरी को शादी के बहाने भगा ले कर जा रहा था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)