कल बलिया आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Youth India Times
By -
0

प्रशासन चौकन्ना, 11:10 बजे उतरेगा हेलीकॉप्टर

रिपोर्ट-अशोक जायसवाल
बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की सुबह 11:10 पर का बलिया आएंगे। उनके बलिया आगमन की खबर से प्रशासन चौकन्ना हो गया है। मुख्यमंत्री इस दौरान जिला अस्पताल में कोविड, पीकू व नान कोविड वार्डो का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात वे गांव की निगरानी समितियों के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री कोरोना के चलते अनाथ हुए बच्चों से भी कलेक्ट्रेट सभागार में मुलाकात करेंगे। कलेक्ट्रेट सभागार में ही जन प्रतिनिधियों व कोर कमेटी के सदस्यों व अधिकारियों से वार्ता करने का भी सीएम योगी का कार्यक्रम निर्धारित है। अपने बलिया आगमन में मुख्यमंत्री 15 मिनट मीडिया से भी रुबरू होंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)