आजमगढ़: हत्या प्रयास में छेड़खानी के मामले में वांछित दो गिरफ्तार
By -Youth India Times
Sunday, June 27, 2021
0
-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’ आजमगढ़। गंभीरपुर व तरवां थाने की पुलिस ने हत्या प्रयास व छेड़खानी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गंभीरपुर थाना क्षेत्र में विगत वर्ष स्थानीय बहादुरपुर ग्राम निवासी राम मूरत यादव ने पुत्र पर जानलेवा हमला करने के आरोप में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस घटना में गोली लगने से राममूरत का पुत्र अतुल गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। पुलिस द्वारा घायल से की गई पूछताछ के दौरान क्षेत्र के कोलौली ग्राम निवासी पांचू यादव पुत्र हरदेव का नाम प्रकाश में आया। घटना के बाद से आरोपी फरार पांचू फरार चल रहा था। शनिवार की रात गंभीरपुर पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पांचू यादव गंभीरपुर बाजार स्थित तिराहे पर मौजूद है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए पांचू यादव के विरुद्ध हत्या व गैंगस्टर सहित कई मामले दर्ज हैं। इसी क्रम में तरवां थाने की पुलिस ने शनिवार की शाम पकड़ी गांव स्थित परसौली तिराहे के समीप छेड़खानी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया बबलू जैसवार पुत्र प्रभुनाथ स्थानीय पकड़ी कला गांव का निवासी बताया गया है। इस घटना में बीते 24 जून को छेड़खानी की शिकार हुई महिला ने गिरफ्तार युवक के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी करने तथा विरोध करने पर जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है।