आजमगढ़: कोरोना ने फिर ली नौ की जान

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। चक्रपानपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण ने 9 लोगों की जान ले ली। मरने वालों में 6 आजमगढ़ तथा तीन मऊ जिले के निवासी हैं। नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपक पांडेय ने बताया कि बरदह थाना क्षेत्र की 65 वर्षीय विमला देवी को 10 मई की दोपहर 12.30 बजे भर्ती किया गया, जिनका इलाज के दौरान बुधवार की प्रातः 9.00 बजे हो मौत हो गई। जहानागंज की 50 वर्षीय उषा देवी को 11 मई की रात 11.00 बजे भर्ती किया गया, जिनका बुधवार की प्रातः 6.05 पर मौत हो गई। गंभीरपुर के 65 वर्ष पोल्हावन को 8 मई की रात 9.30 बजे भर्ती किया गया, जिनका बुधवार की शाम 2.45 बजे मौत हो गई। अतरौलिया के 50 वर्षीय सुरेंद्र प्रजापति को बुधवार को दोपहर 12.45 बजे भर्ती किया गया। इलाज के सवा 2 घंटे बाद 3.00 बजे मौत हो गई। जीयनपुर की 72 वर्षीय लखरानी देवी को 9 मई की दोपहर 12.40 पर भर्ती किया गया। इलाज के दौरान बुधवार दोपहर 1.15 बजे मौत हो गई। बिलरियागंज की 30 वर्षीय विनीता यादव को 9 मई की शाम 4.00 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान बुधवार की दोपहर 12.00 बजे मौत हो गई। जबकि मऊ जनपद के हलधरपुर निवासी 35 वर्षीय मनसा गुप्ता को बुधवार शाम 2.45 बजे भर्ती किया गया। इलाज के थोड़ी देर बाद 3.30 बजे मौत हो गई। मऊ जनपद के मधुबन निवासी 72 वर्षीय गायत्री देवी को 9 मई की शाम 7.00 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान बुधवार की भोर में 3.00 बजे मौत हो गई। जबकि मऊ जनपद की ही हलधरपुर निवासी 75 वर्षीय अमीरा देवी को 11 मई की शाम 4.15 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान मंगलवार की रात 2.00 बजे मौत हो गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)