आजमगढ़: पुरानी रंजिश में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। फूलपुर क्षेत्र के जगदीशपुर में गुरुवार की शाम भूमि विवाद में एक पक्ष ने लाठी डंडे से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर दी । बीच बचाव में आई मृतक की पत्नी, भाई और बुआ घायल हो गईं। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
फुलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी 25 वर्षीय दीपक पुत्र राजित राम का गांव के कुछ लोगों से 1 साल पूर्व से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को दीपक के दादा कन्हैया का निधन हो गया था। गांव के कब्रिस्तान में शव दफनाने के लिए लोग जुटे थे। इसी दौरान दीपक का उसके विपक्षियों से विवाद हो गया। विवाद के बाद विपक्षी घर चले गए। शव दफनाने के बाद दीपक और उसके परिवार के लोग घर पहुंचे तो विपक्ष के लोगों ने लाठी डंडा धारदार हथियार से हमला कर दिया। दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच बचाव में आए उसकी पत्नी रिंका, बुआ किस्मत, भाई रवि घायल हो गए।
घायलों को लेकर लोग स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। निजी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। मृतक की 2 साल पूर्व शादी हुई थी उसे एक बेटी है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के चाचा ने आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)