आजमगढ़: संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर विवाहिता की मौत

Youth India Times
By -
0

मायके वालों ने 7 लोगों पर दर्ज कराया नामजद मुकदमा
रिपोर्ट: एसके यादव
बोंगरिया/आजमगढ़। तरवा थाना क्षेत्र के रासेपुर ग्राम सभा में संदिग्ध परिस्थिति में आग से जलकर महिला की मौत हो गई। वही मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
तरवां थाना क्षेत्र के मुसवा ग्राम निवासी कविता उम्र 23 वर्ष पति प्रवीण उर्फ पिंटू की संदिग्ध परिस्थिति में आग से जलकर मृत्यु हो गई। मृतका के ससुराल वाले 15 वर्षों से रासेपुर आकर रहते हैं। जिसमें मृतका के ससुराल वालों ने बताया कि खाने बनाने को लेकर तक झक हुई थी। इसी को लेकर रविवार लगभग 3.00 शाम के करीब कविता घर के अंदर जाकर दरवाजा बंद कर दिया। उसी में मिट्टी का तेल छिड़काव कर अपने को आग के हवाले कर दिया। आसपास व परिवार के लोगों ने बड़ी मशक्कत से दरवाजा तोड़ा तब तक आग पूरे बदन में विकराल रूप पकड़ ली थी। परिजन पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। परिजन आनन-फानन में लेकर चिरैयाकोट प्राइवेट हॉस्पिटल पर पहुंचे और जहां डाक्टरों गंभीर हालत को देखते उसे रिफर कर दिया। परिजनों द्वारा उसे आजमगढ़ लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ससुराल पक्ष द्वारा मृतका की बहन बबीता को फोन पर जलने की सूचना लगभग 4.00 बजे के करीब दे दिया था।
सूचना मिलते ही मायका पक्ष के परिवार, गांव और रिश्तेदार के कुछ लोग पहुंच कर रासेपुर निवास स्थान पर परिवार वालों को मारना पीटना शुरू कर दिया। जिससे डर के मारे सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह, रासेपुर और बोगरिया चैकी प्रभारी ओमप्रकाश सिंह अपने पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचकर लोगों को समझाया बुझाया। मृतका के भाई विपिन कुमार द्वारा 7 लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि हमारी बहन का विवाह 24 अप्रैल 2018 को हुआ था। हमारी बहन को 1 वर्ष का लड़का प्रिंस भी है। आए दिन दहेज को लेकर हमारी बहन को प्रताड़ित करते और मारते-पीटते थे। आज हमारी बहन को मिट्टी का तेल छिड़ककर पूरे परिवार वालों ने जला कर मार दिया। वही रघुनाथपुर के प्रधान अनिल यादव ने बताया कि मृतका की छोटी बहन से मृतका के देवर से आपसी संबंध था। इसको लेकर 2 महीना पहले पंचायत भी हुई थी। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी, थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार चौकी प्रभारी ओमप्रकाश सिंह, सहित आदि लोग उपस्थित होकर घटना की छानबीन किया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)