एक और भाजपा विधायक की हुई मौत

Youth India Times
By -
0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कासगंज जनपद के अमांपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का सोमवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्हें उपचार के लिए परिजन अमांपुर से सीधे एटा के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कासगंज और एटा के तमाम भाजपा के नेता और विधायक अस्पताल पहुंच गए। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके परिजनों से फोन पर बात की।

सोमवार सुबह करीब 7.00 बजे विधायक अपने आवास पर तैयार होकर क्षेत्र में जाने के लिए निकलने वाले थे तभी आवास पर ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी। वह जैसे कुर्सी पर बैठे तभी उन्हें हार्ट अटैक आया। उनकी हालत देख परिजन उन्हें लेकर तत्काल अमांपुर से एटा सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों चेकअप कर मृत घोषित कर दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने बताया विधायक को आवास पर हार्ट अटैक हुआ, जिससे उनका निधन हो गया। इस घटना से पूरे जिले में भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है।
अमांपुर विधायक देवेंद्र प्रताप के निधन की सूचना भाजपा नेताओं ने भाजपा प्रदेश आलाकमान को दे दी। वहीं जिला प्रशासन ने शासन को अवगत कराया, जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन कर परिजनों से बात की और ढांढस बंधाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी से फोन पर पूरी जानकारी ली।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)