आजमगढ़: पुण्यतिथि पर याद किए गए देश के प्रथम प्रधानमंत्री

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। जिला मुख्यालय पर स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर गुरुवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 57 वीं पुण्यतिथि भावपूर्ण तरीके से मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेसजनों ने नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कहा कि आजादी की लड़ाई में अहम योगदान देने वाले देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी ने सामाजिक सुधार, शिक्षा, आर्थिक क्षेत्र, राष्ट्रीय सुरक्षा एवं औद्योगिकरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य किया। उनकी वैज्ञानिक सोच के कारण ही देश को विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना से भारत की विश्व में अलग पहचान बनी। पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के बताए गए रास्ते पर चलकर ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है। श्रद्धांजलि सभा में पूर्णमासी प्रजापति, तेजबहादुर यादव, मुन्नू यादव, डॉक्टर रमेश चंद्र शर्मा, मुन्नू मौर्य, प्रमोद यादव, शंभू शास्त्री, बृजेश पांडेय, बलिकरन निषाद, ओमकार पांडेय आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)