आजमगढ़: क्षेत्र में आए दिन हो रही है पशु चोरी, जिम्मेदार बेखबर

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट -मंजू शर्मा
आजमगढ़/बिंद्राबाजार। गम्भीरपुर थाना क्षेत्र में इस समय पशु चोर काफी सक्रिय हैं, वहीं पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से फेल नजर आ रहा है। आए दिन हो रही है गाय, भैंस, बकरी की चोरी से पशु मालिक काफी परेशान हंै। रात में कई की संख्या में आकर चोर जानवरों को पिकअप पर लादकर उठा ले जा रहे हैं।
बता दें गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो सिधारीगंज बाजार आजमगढ़ जौनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित सर्वजीत सिंह पटेल पुत्र सिधारी सिंह पटेल के मकान से बुधवार की रात लगभग 2 बजे दो बकरा, एक बकरी को रस्सी काट कर उठा ले गए। घरवालों को जानकारी होने पर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया तो चोर ईंट पत्थर चलाते हुए भाग गए। वहीं इसी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के निवासी पलकधारी राम की मडई में बीती रात 10 बांधी बकरी उठा ले गए। 3 महीना पहले भी सिधारीगंज बाजार के सलाहुद्दीन पुत्र यूनुस उर्फ अलीमुल्लाह की एक भैंस व अभिमन्यु पटेल की भैंस व लगभग 15 दिन पूर्व पिकअप सवार अज्ञात चोरों ने एक ही रात में गम्भीरपुर स्थित धर्मेंद्र यादव की भैंस तथा सिंघडा गाव निवासी राम सिजोर यादव की भंैस खोल ले गए। वहीं स्थानीय पुलिस दावा करती है कि क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, इसके बावजूद चोर चकमा देकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जिससे पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)