अब नहीं होगी आक्सीजन की कमी से किसी की मौत

Youth India Times
By -
0

जनपद में आक्सीजन सेल का किया गया गठन
जरूरत पड़ने पर आक्सीजन हेल्पलाइन नम्बर 05498221855 पर किया जा सकता सम्पर्क 
रिपोर्ट: अशोक जायसवाल
बलिया। जनपद में अब आक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं होगी। इसके लिए आक्सीजन सेल का गठन किया गया है। जरूरत पड़ने पर आक्सीजन हेल्पलाइन नम्बर 05498221855 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इस सेल के माध्यम से लोगों को बलिया आयरन स्टोर (दिल्ली पब्लिक कांवेंट स्कूल, बहेरी के पास) द्वारा आक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराया जाएगा। बस शर्त यह है कि भरा हुआ सिलेंडर लेने के लिए खाली सिलेंडर लाना होगा। सेल के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर संत कुमार ने जानकारी दी है कि सिलेंडर लेने के लिए आईडी प्रूफ के रूप में मरीज का आधार कार्ड व लेने गए हुए व्यक्ति का आधार कार्ड के साथ मेडिकल प्रेक्टिसनर चिकित्सक की हस्ताक्षरित पर्ची लाना अनिवार्य होगा। बलिया में आक्सीजन उपलब्धता को लेकर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)