आज़मगढ़ : बेटी ने मां का सपना किया पूरा, बनी प्रधान

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। मेंहनगर विकास खंड के सपनहर गांव निवासी उपम सिंह पुत्री महिपाल सिंह 21 वर्ष 8 माह की उम्र में ग्राम प्रधान बन कर मां के सपना को पूरा किया है। ग्राम प्रधान बनी उपम सिंह की माता स्व. मंजू सिंह दस वर्ष पूर्व ग्राम प्रधान थी। इस बार महिला सीट आने से उपम सिंह ने ठाना कि माता के अधूरे सपने जो गांव का विकास करना चाहती थी उसे क्यो न पूरा किय जाय। मां के सपने को पूरा करने के लिए ग्राम प्रधान पद के लिए तैयार होकर मैदान में कूद पड़ी। ग्रामीणों ने बेटी के जज्बा को देखते हुए उसे प्रधान बनाया। ग्राम प्रधान निर्वाचित घोषित होने के बाद उपम सिंह ने कहा कि यह जीत जनता की है। इसे मैं कभी नहीं भुला सकती। ग्राम प्रधान तीन भाई बहनों में सबसे छोटी है। स्नातक की पढ़ाइ करने के बाद इस समय बीटीसी प्रथम की छात्रा है। इनकी सबसे बड़ी बहन डॉक्टर, दूसरे नंबर की अधिवक्ता, एक भाई है जो विद्युत विभग में सर्विस करते है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)