आजमगढ़: माफिया मुख्तार का गुर्गा गांजा के साथ गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

-वेदप्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। मेंहनगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के एक गुर्गे को तीन किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। पकड़े गए आरोपी की पत्नी जिला पंचायत चुनाव में प्रत्याशी बताई गई है।
मेंहनगर थाने पर तैनात उपनिरीक्षक पंकज सिंह को शुक्रवार की सुबह जरिए मुखबिर सूचना मिली की हाल ही में गैंगस्टर एक्ट के मामले में जमानत पर छूटा मुख्तार अंसारी का गुर्गा सोहन पासी रासेपुर क्षेत्र के बीरपुर गांव जाने वाला है। सटीक सूचना मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस ने सुबह करीब 6.30 बजे जगदीशपुर मोड़ के समीप चिन्हित किए गए युवक को धर दबोचा। पकड़े गए युवक की पुलिस ने झोले में रखा तीन किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार सोहन पासी मेंहनगर क्षेत्र के बीरपुर गांव का निवासी एवं श्याम बाबू पासी गिरोह का सदस्य बताया गया है। उसकी पत्नी मुनिया देवी रायपुर सेक्टर से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु चुनाव लड़ रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)