आजमगढ़: जिला अस्पताल पहुंचे कमिश्नर हुए समस्याओं से रूबरू

Youth India Times
By -
0

मातहतों को दिए आवश्यक निर्देश
-वेदप्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। मंडलीय/जिला अस्पताल से मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत गुरुवार को अचानक अस्पताल जा धमके। मंडलायुक्त के आने की खबर पाते ही स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
औचक निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर अस्पताल में भर्ती मरीजों की समस्याओं को सुना और उनके निदान हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी व प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अनुपस्थित मिले स्वास्थ्य कर्मियों के बारे में भी मंडलायुक्त गंभीर दिखे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट तलब किया है। इसके बाद मंडलायुक्त ने स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की। जिला अस्पताल में उत्पन्न जल समस्या को गंभीरता से लेते हुए मंडलायुक्त ने नगर पालिका प्रशासन व जल निगम को समाधान हेतु निर्देशित किया। साथ ही अस्पताल परिसर में खड़ी निजी एंबुलेंसों को देख उन्होंने आपत्ति जताई। मंडलायुक्त ने कहा कि जिला अस्पताल परिसर में निजी एंबुलेंसों का खड़ा होना नियम विरुद्ध है। इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)