आजमगढ़: चुनाव ड्यूटी में जा रहे होमगार्ड की हालत बिगड़ी

Youth India Times
By -
0

मंडलीय अस्पताल में चल रहा ईलाज
-वेदप्रकाश सिंह ‘लल्ला’ 
आजमगढ़। बलिया जनपद से चुनाव ड्यूटी के लिए जौनपुर जा रहे मतदान कर्मियों के समूह में शामिल होमगार्ड जवान की मंगलवार को यात्रा के दौरान अचानक हालत गंभीर हो गई। गंभीर अवस्था में उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बलिया जनपद के सिकंदरपुर थाना अंतर्गत जोली ग्राम निवासी 48 वर्षीय अवधेश राय पुत्र बब्बन होमगार्ड जवान हैं। जौनपुर जनपद में आगामी 15 अप्रैल को होने वाले पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने के लिए बलिया जनपद से जा रहे मतदानकर्मियों में वह भी शामिल थे। मंगलवार को दिन में यात्रा के दौरान होमगार्ड जवान की हालत अचानक गंभीर हो गई। साथ रहे मतदानकर्मियों ने बीमार जवान को आजमगढ़ स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी जवान के परिजनों एवं बलिया जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई है। हालत में सुधार न होने पर उपचाराधीन जवान के साथ रहे मतदानकर्मी चुनावी ड्यूटी करने के लिए जौनपुर के लिए प्रस्थान कर गए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)