आजमगढ़: कृषि कार्य कर रही महिला की अबूझ हाल में मौत

Youth India Times
By -
0

-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर ग्राम निवासी लालमन की 35 वर्षीय पत्नी गीता देवी सोमवार की दोपहर पड़ोसी गांव घोड़सहना के सिवान में स्थित अपने खेत में काटकर छोड़े गए गेहूं की फसल का बोझ बांधने गई थी। कृषि कार्य के दौरान वह अचानक खेत में अचेत होकर गिर पड़ी। जानकारी पाकर आसपास खेतों में कार्य कर रहे लोग मौके पर पहुंचे, तब तक गीता निर्जीव हो चुकी थी। अबूझ हाल में हुई मौत की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस संबंध में मृतका के पति का कहना है कि अभी एक माह पूर्व गीता ने बच्चे को जन्म दिया था। प्रसव के बाद उसकी तबीयत खराब चल रही थी। वहीं क्षेत्र में महिला की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। मृतका के चार पुत्र व चार पुत्री बताए गए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)