आजमगढ़: 6 साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Youth India Times
By -
0

घटना को अंजाम देने वाले आरोपित महज 12 से 14 साल के, पुलिस ने किया गिरफ्तार
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपित महज 12 से 14 साल के हैं जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर बाल संरक्षण गृह भेज दिया है। एसएचओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि घटना रविवार की है। इस मामले में एक महिला ने शिकायती तहरीर दी थी। पीड़ित का आरोप है कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय तीनों उसे उठा ले गए और दुष्कर्म कर भाग गए। खेत से गेहूं काटकर लौटने पर बच्ची ने रोते हुए घटना की जानकारी दी। वहीं इस बाबत आरोपितों के घर शिकायत करने जाने पर उनके परिजनों ने डांटकर भगा दिया। 
पुलिस के अनुसार पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव के ही तीन किशोर बेटी को खेलते समय उठाकर ले गए। इस दौरान घर में कोई सदस्य नहीं होने से जानकारी नहीं हो सकी थी। जबकि खेत से लौटकर आने के बार परिजनों को रोते हुए छह साल की बेटी ने जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। बेटी के मुताबिक तीनों किशोरों ने उसके साथ गलत काम किया और धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले की जानकारी परिजनों को हुई तो शिकायत करने आरोपित किशोरों के यहां गए। इस दौरान आरोपित पक्ष की ओर से पीड़ित पक्ष को धमकी दी गई। इसके बाद हताश पीड़ित पक्ष ने थाने में इस बाबत शिकायत की थी। पुलिस को जांच के दौरान आरोपितों की उम्र जानकार अचरज हुआ लेकिन जांच में मामला पूरी तरह सही मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित तीनों किशोरों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार पीड़ित ही नहीं बल्कि आरोपितों की भी उम्र काफी कम है। हालांकि, संगीन अपराध को देखते हुए पुलिस ने तीनों ही आरोपितों को हिरासत में लेकर बाल संरक्षण गृह भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आरोपित किशोरों द्वारा अश्घ्लील वीडियो देखकर दुष्कर्म किया गया है। वहीं क्षेत्र में मामले की जानकारी होने के बाद लोगों में भी तरह तरह की चर्चा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)