जनपद बलिया में भी नाइट कर्फ्यू का ऐलान, 12 वीं तक के स्कूल अगले आदेश तक बंद

Youth India Times
By -
0

Report- Ashok jaiswal

बलिया। कोरोना वायरस अब एक बार फ़िर लोगों को डराने लगा है। दूसरे दौर में इसके तेजी से फैलाव को देखते हुए यूपी कई शहरों में नाइट कर्फ्यू के बाद अब बलिया जनपद में भी जिलाधिकारी ने इसकी घोषणा कर दी है। इसके साथ ही 12 वीं तक के सभी स्कूलों को भी अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसके पूर्व उप्र के लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, बरेली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद व नोएडा में भी नाइट कर्फ्यू लगाया जा चुका है। 
सरकार ने 500 से अधिक एक्टिव केस वाले जिलों को रात के कर्फ्यू के लिए अधिकृत किया है। वर्तमान समय में जनपद में एक्टिव मरीजों की संख्या पांच सौ पार कर चुकी है। लिहाजा इसे देखते हुए जिलाधिकारी अदिति सिंह ने नाईट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। 
नाइट कर्फ्यू के दौरान उद्योगों में रात की शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारी परिचय पत्र दिखा कर अपने कार्य को बेरोकटोक कर सकते हैं। नेशनल व स्टेट हाईवे पर भी परिवहन का संचालन रात में पहले की तरह संचालित रहेगी। 
आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही पर भी इस दौरान कोई रोक नहीं रहेगा। नाइट कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही को प्रतिबंध से बाहर रखा है। जिसमें दवा, सब्जी, फल, दूध, रसोई गैस और समाचार पत्र शामिल हैं। आवश्यक सेवाओं में काम करने वाले कर्मचारियों के आने-जाने पर भी प्रतिबंध नहीं रहेगा। बस-रेल और फ्लाइट से जाने वाले को नहीं रोका जाएगा वहीं रात में रेल-बस से आने जाने वालों पर भी छूट रहेगी। यात्रियों के लिए रेल-बस का टिकट कर्फ्यू पास की तरह काम करेगा। चेकिंग के दौरान उन्हें इसे पुलिस को दिखाना होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)