आजमगढ़: कोरोना से 10 और मरे

Youth India Times
By -
0

मृतकों में सात आजमगढ़, दो मऊ और एक बलिया के निवासी
आजमगढ़। सरकार से लेकर अस्पताल तक अपने स्तर से जिंदगी बचाने के लिए जूझ रहे हैं लेकिन कोरोना की दूसरी लहर सारे प्रयासों पर भारी पड़ रही है। राजकीय मेडिकल कॉलेज व सुपर फैसिलिटी अस्पताल में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण ने फिर 10 लोगों की जान ले ली। मृतकों में सात आजमगढ़, दो मऊ तथा एक बलिया जिले के निवासी थे। 18 अप्रैल की भोर में 3.30 बजे भर्ती सरायमीर थाना क्षेत्र के 62 वर्षीय वृद्ध ने बुधवार की रात 12.30 बजे, 22 अप्रैल की शाम पांच बजे भर्ती कंधरापुर थाना क्षेत्र की 40 वर्षीय महिला ने गुरुवार की भोर में 4.20 बजे, 26 अप्रैल की सुबह 10.30 बजे भर्ती रानी की सराय थाना क्षेत्र के 36 वर्षीय युवक ने 28 अप्रैल की शाम 3.45 बजे, 28 अप्रैल किसान 3.15 बजे भर्ती मेंहनगर थाना क्षेत्र के 55 वर्षीय व्यक्ति ने गुरुवार की सुबह 7.20 बजे अंतिम सांस ली।
इसी क्रम में सिधारी थाना क्षेत्र के 50 वर्षीय व्यक्ति को 28 अप्रैल की शाम चार बजे भर्ती कराया गया लेकिन गुरुवार की सुबह 8.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 25 अप्रैल की शाम 7.40 बजे भर्ती शहर के मुकेरीगंज निवासी 50 वर्षीय महिला ने गुरुवार को दोपहर 12.15 बजे, 28 अप्रैल की दोपहर बाद 2.51 बजे भर्ती सिधारी थाना क्षेत्र के 56 वर्षीय व्यक्ति ने गुरुवार को अपराह्न 1.30 बजे, 28 अप्रैल को सुबह 8.45 बजे भर्ती मऊ के मोहम्मदाबाद निवासी 47 वर्षीय महिला की उसी दिन अपराह्न 2.50 बजे सांस टूट गई। 26 अप्रैल की रात 11.20 बजे भर्ती मऊ के मधुबन निवासी 46 वर्षीय महिला ने गुरुवार की दोपहर 12 बजे, 21 अप्रैल की शाम छह बजे भर्ती बलिया के बांसडीह निवासी 60 वर्षीय वृद्ध का 28 अप्रैल को अपराह्न 2.30 बजे निधन हो गया। नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपक पांडेय ने बताया कि मौत की सूचना महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, मंडलायुक्त, डीएम, एसपी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)