आज़मगढ़ : चुनाव के 1 दिन पूर्व हार्टअटैक आने से प्रधान प्रत्याशी की मौत
By -Youth India Times
Sunday, April 18, 2021
0
आजमगढ़। चुनावी गहमागहमी के बीच मतदान के एक दिन पूर्व महिला आरक्षित सीट पर प्रधान पद की प्रत्याशी का हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। जिससे गांव में चुनावी प्रचार को शोर थम गया। प्रत्याशी मौत के बाद इस ग्राम पंचायत का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। अब नए सिरे चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। सुभाष , जो शिक्षामित्र है। पति राम जीतराम किसान हैं। चार पुत्रियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। थाना प्रभारी मेंहनाजपुर अरविद कुमार पांडेय ने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। इधर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि पिछवार गांव का चुनाव स्थगित कर दिया गया है।नए सिरे से चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए आदेश जारी किया जाएगा।