बाहुबली धनंजय सिंह के पिता को सता रही चिंता, CM योगी से लगाई गुहार

Youth India Times
By -
0


जौनपुर | पूर्व सांसद धनंजय सिंह के पिता राजदेव सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से गुहार लगाई है। राजदेव सिंह ने कहा कि धनंजय सिंह को पुलिस गलत तरीके से मुकदमे में वांछित दिखा कर छवि धूमिल कर रही है। धनंजय ने मल्हनी विधानसभा के उपचुनाव में अपनी पूरी संपत्ति का ब्योरा दे दिया है।
पूर्व सांसद के पिता राजदेव सिंह ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि धनंजय पर अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप गलत है। अभियुक्त गिरधारी के बयान के आधार पर इस मामले में पूर्व सांसद की संलिप्तता बताई जा रही है, वह बयान पुलिस ने ही लिया है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सीएम से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि धनंजय सिंह के पास चुनाव में घोषित संपत्ति के अतिरिक्त कोई और संपत्ति नहीं है। राजदेव सिंह ने इस मामले में मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग भी की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)