मऊ जिला अस्पताल में चली गोली

Youth India Times
By -
0

शराब के नशे में धुत दबंगों ने डॉक्टरों से की बदसलूकी, हड़ताल शुरू, ओपीडी ठप

मऊ। मऊ जिले में जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मनबढ़ों से परेशान होकर ओपीडी ठप कर दी और हड़ताल पर चले गए। डॉक्टरों का आरोप है कि मंगलवार की रात मरीज का उपचार कराने पहुंचे नशे में मनबढ़ युवकों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ से बदसलूकी कर गाली देते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। गुस्साएं डॉक्टरों की वजह से बुधवार को ओपीडी ठप हो गई। डॉक्टरों ने मांग की है कि अस्पताल में सुरक्षा का प्रबंध किया जाए, क्योंकि इस तरह की घटना आए दिन होती रहती हैं।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात डॉक्टर अनिल इमरजेंसी की ड्यूटी पर थे। डॉक्टर अनिल ने बताया कि 5 से 6 की संख्या में युवक अस्पताल पहुंचे। इस दौरान मनबढ़ युवकों ने इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों से बदसलूकी की। तभी डॉक्टर अनिल इमरजेंसी में पहुंच गए।
इस दौरान नशे में धुत्त युवकों ने डॉक्टर के साथ भी बदसलूकी की। तभी अस्पताल के अन्य कर्मचारी वहां पहुंच गए। स्वास्थ्य कर्मचारियों की बढ़ती संख्या देख मनबढ़ युवक बिना उपचार कराए, अस्पताल से फरार हो गए। लेकिन जाते समय मनबढों ने हवाई फायरिंग की। इस दौरान कर्मचारियों डर से अस्पताल का मुख्य गेट रात को बंद कर दिया।
उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टरों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। ओपीडी ठप होने से नाराज डॉक्टरों को प्रशासनिक अधिकारी समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)