आजमगढ़: ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

Youth India Times
By -
0



आधार कार्ड बनवाकर सायकिल से आ रही थी वापस, किशोरी घायल

आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास अज्ञात ट्रक के चपेट में आने से सायकिल सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं मृतका की नतिनी घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार सिधारी थाना क्षेत्र के पैकौली गांव निवासिनी 55 वर्षीय मिथिलेश देवी पत्नी कन्हैया राजभर मंगलवार को अपनी नतीनी अंजू 18 वर्ष के साथ शहर के आहोपट्टी बाजार में आधार कार्ड बनवाने साइकिल से गई थी। लौटते समय सिधारी थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास शाम को अज्ञात ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दिया, जिससे साइकिल सवार दोनों घायल हो गये। साइकिल क्षतिग्रस्त हो गयी। महिला गम्भीर रुप से घायल महिला को स्थानीय व परिजन की मदद से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। महिला की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन घायला को लेकर शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर घर चले गए। मंगलवार की रात परिजनों ने स्थानीय पुलिस को शाम को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के दो पुत्र तीन पुत्री बताई गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)