आजमगढ़: जनता को समर्पित था मोहम्मद मसूद साहब का जीवन-फागू

Youth India Times
By -
0

बिहार के राज्यपाल ने मोहम्मद मसूद साहब के जीवनी पर आधारित लिखी पुस्तक का किया विमोचन
आजमगढ़, 25 मार्च। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान  ने कहा कि मोहम्मद मसूद साहब का जीवन जनता को समर्पित था। वह अपने व्यक्तित्व के कारण राजनीतिक दलों की सीमा से ऊपर उठ गए थे। सभी पार्टियों के लोग उनका सम्मान करते थे। उनकी जीवनी पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन करने का अवसर प्राप्त होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
बिहार प्रांत के राज्यपाल बुधवार को जिले के गंभीरपुर थाना अंतर्गत मंगरावां रायपुर गांव स्थित मोहम्मद मसूद खान इंटर कॉलेज मंगरावां में दिन में 11.15 हेलीकाप्टर से पहुंचे। वहां सुरक्षा अधिकारियों ने उने सलामी दी। उसके बाद मोहम्मद मसूद खान की मजार पर गए। उनको नमन करने के बाद पौधारोपण किया। दिन में 11.40 पर वह सभा हाल में पहुंचे तो बच्चों ने राष्ट्रगान के बाद स्वागत गीत से उनका स्वागत किया। उसके बाद दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया, फिर मोहम्मद मसूद साहब के जीवनी पर आधारित लिखी पुस्तक का विमोचन किया। उनकी सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर रखा था। आजमगढ़ का निवासी होने के कारण मंच पर पहुंचे तो सामने दिखे लोग जोश-ओ-खरोश में नजर आए तो हाथ हिलाकर अभिवादन किया। हालांकि, कार्यक्रम में किसी तरह की मुश्किल न खड़ी हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया था। उन्होंने कहा कि हमे मोहम्मद मसूद खान के बताए हुए राहों पर चलना चाहिए। अंबिका सेवा सामाजिक संगठन के लोगों ने राज्यपाल को चंद्रशेखर आजाद का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। मो. राशिद, आरिफ, शाहिद अजमल, महफूज खान, महमूद अहमद रुहुल, अमीन, मोहम्मद आतिफ, बाबू असलम आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नईम ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)