आज़मगढ़ : नसबंदी से भाभी की हुई मौत, ननद की हालत बिगड़ी

Youth India Times
By -
0


आजमगढ़। तीन दिन पूर्व सीएचसी अजमतगढ़ में ननद भाभी की एक साथ नसबंदी हुई थी। भाभी की शनिवार को अत्यधिक रक्तस्राव से मौत हो गई। ननद की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने रविवार को मंडलीय अस्पताल में हंगामा किया।
मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के कटिहारी गांव निवासी 27 वर्षीया ममता पत्नी मदन चंद व उसकी भाभी 30 वर्षीया रिंकी पत्नी नंदलाल का तीन दिन पूर्व सीएचसी अजमतगढ़ में लगे कैंप में नसबंदी हुई थी। नसबंदी के बाद दोनों महिलाएं घर चली गई। घर जाने के बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी। शनिवार को परिजन रिंकी को लेकर सीएचसी अजमतगढ़ पहुंचे। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा किया। शनिवार की रात में ममता की हालत भी गंभीर हो गई। परिजन उसे लेकर मंडलीय अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला महिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद पीड़िता को मंडलीय अस्तपाल में भर्ती कर उपचार शुरू हुआ। ममता के परिजन उपचार को लेकर परेशान है। भाई वकील उसके साथ आए गांव के लोगों ने रविवार की दोपहर में अस्पताल में हंगामा कर दिया। वकील ने कहा कि डॉक्टर की लापरवाही से भाभी रिंकी की मौत हो गई। बहन ममता की हालत गंभीर बनी हुई। डॉक्टर उपचार में लापरवाही बरती जा रही है। हंगामा करने के बाद डॉक्टर व स्टाफ नर्स हरकत में आए मरीज के पास पहुंच कर जरूरी उपचार किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)