बड़ा देर से सुन रहा था जमाना, तुम्ही सो गए दास्तां कहते कहते

Youth India Times
By -
0



सपा नेता हाजी नुरुल बशर अंसारी के श्रद्धाजंलि सभा में नम आंखों से दी गयी श्रद्धाजंलि


रिपोर्ट- अशोक जायसवाल
बलिया। जनपद के रसड़ा क्षेत्र के वरिष्ठ सपा नेता समाजसेवी हाजी नुरुल बशर अंसारी के निधन पर रविवार को स्थानीय गांधी पार्क में सर्वदलीय श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सपा,बसपा,बीजेपी, कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के नेता,समाजसेवी, व्यापारी नेताओं ने स्व. अंसारी के चित्र पर पुष्पांजलि कर उनको नम आंखों से भावपूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित की। 



इस अवसर पर सभा से मानो यही स्लोगन गूंज रहा था कि बड़ा देर से सुन रहा था जमाना ,तुम्ही सो गए दास्तां कहते कहते। यही वजह था कि स्व बशर साहब के सदा सेवा पूर्ण व सादगी भरे जीवन को याद कर सभी की आंखे नम हो जा रही थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सनातन पाण्डेय ने कहा कि स्व बशर साहब राजनीति में रहकर हमेशा एक सच्चा सेवक व लोक रहबर रहे। जिन्होंने हमेशा मानव सेवा को महत्व दिया। ऐसे महान शख्शियत को खोकर हम सभी को काफी क्षति पहुंची है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर पीड़ितों, गरीब लोगों की सेवा के साथ राजनीति में समाजसेवा के भाव को मजबूत करना होगा। पूर्व मंत्री मोहम्मद रिजवी,विधायक जयप्रकाश अंचल,जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव,चंद्रशेखर सिंह, कांग्रेस के महाबीर भाई,,बीजेपी के अजीत भारद्वाज,सजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बलवन्त सिंह ने कहा कि स्व अंसारी मृदुभाषी व लोक सेवा के सच्चे साधक थे। जिनके व्यवहार के कारण आज भी सभी दलों के नेताओं के हृदय में उनका स्थान कायम है। इस अवसर पर कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मुजतबा हुसैन, असद अली,सपा के विजय शंकर यादव,बन्धु गोड़, मान सिंह, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम यादव, व्यापारी नेता सुरेश चंद्र, बनारसी प्रसाद वर्मा,मनोज गुप्ता,उतीर्ण पाण्डेय,विजय शंकर ठाकुर,दीनानाथ सिंह, गुलजार अहमद,क्रांतिकारी स्मारक समिति के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा नंद पाण्डेय, सामाजिक कार्यकर्ता राघवेंद्र जी,अनंत मिश्र आदि ने भी विचार रखे। संचालन बीरबल राम ने व अंत में सभी के प्रति आभार स्व बशर साहब के पुत्र बबलू अंसारी ने व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)