बच्चों के रंग लगाने पर चली गोली, दो युवक घायल

Youth India Times
By -
0


लखनऊ। लखनऊ के कृष्णा नगर में होली पर बच्चों के रंग डालने के विवाद में एक युवक ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। इसमें एक युवक और वहां से गुज़र रहा राहगीर घायल हो गया। दोनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। फायरिंग करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद कर ली है।
कृष्णानगर में विवेक लखवानी उर्फ विक्की का भतीजे के रंग लगाने को लेकर राकेश पांडे से झगड़ा हो गया। मामला बढ़ने पर विवेक ने गोली चला दी। गर्दन में गोली लगने से राकेश लहूलूहान होकर वहीं गिर पड़ा । राहगीर असलम के भी पैर में गोली लगी। इससे वहां अफ़रातफ़री मच गयी। पुलिस ने दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। आरोपी विवेक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
पुलिस ने बताया कि के विवेक का फर्नीचर का शोरूम है। आरोपी के बड़े भाई का बच्चा होली खेल रहा था। तभी राकेश पांडे ने उसको डाँट दिया। विवेक के पिता ने विरोध किया तो राकेश उन पर भी हमलावर हो गया। इसके बाद विवेक ने दो राउंड अपनी पिस्टल से फायर कर दिया था। राकेश हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)