आजमगढ़: मानक के विपरित बन रहे तटबंध के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Youth India Times
By -
0



आजमगढ़। लाटघाट के बदरहुआ नाले के गेट पर छोटी सरयू तटबंध की ऊंचाई व चैड़ाई बढ़ाने के लिए प्रशासन की तरफ से दिए गए मापदंड के अनुसार काम न होने पर सहनूपुर गांव के ग्रामीणों ने काम रोकवा कर प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किये। ग्रामीणों की मांग है की महुला गढ़वाल मुख्य तटबंध के बराबर चैड़ाई और ऊंचाई किया जाए। जिससे बाढ़ के समय जल का स्तर बढ़ने से तटबंध टूट ना सके। जेई के आश्वासन पर एक घंटे बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त हुआ।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तटबंध का मरम्मत कार्य मानक के हिसाब से नहीं हो रहा है। तटबंध के अगल-बगल जेसीबी मशीन से खुदाई कर मिट्टी को ऊ पर डाल दिया गया है। जिससे तटबंध की चैड़ाई कम हो गई है, और ऊंचाई बढ़ाने के लिए खानापूर्ति की जा रही है। उन्होने कहा कि बाढ़ के समय जोकहरा तटबंध टेकनपुर गांव के पास टूट गया था। पानी का जलस्तर बढ़ने से उसी समय यह भी तटबंध टूटने के कगार पर था, लेकिन ग्रामीणों की मशक्कत के बाद इसे बचा लिया गया। इस मौके पर अरुण सिंह पटेल, दुर्गा प्रसाद, डॉ.कुबेर, सोनू गुप्ता, विनोद सिंह, राम सतन पटेल, रामसमुझ, विजयपाल, भीम प्रताप, फिरंगी, जीतेंद्र, कपिल, नारद, अनिरुद्ध आदि ग्रामीण शामिल रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)