आजमगढ़: डीआईजी ने मैक्स शाॅपिंग माॅल का किया उद्घाटन

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। आज आजमगढ़ शहर स्थित पॉलीटेक्निक चैराहे पर मैक्स शॉपिंग मॉल का उद्धघाटन पुलिस उप महानिरीक्षक सुभाष चन्द्र दुबे ने फीता काटकर एंव दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान डीआईजी ने कहा कि जनपद में ऐसे शॉपिंग मॉल का होना बहुत जरूरी है जिससे लोगों को काफी सहूलियत होगी। जिन लोगों को मैक्स का सामान लेने के लिए अन्य महानगरों में जाना पड़ता था। अब वही सुविधा आप के जनपद आजमगढ़ में मिलेगी और इससे उद्योग को और गति मिलेगी। 
इस अवसर पर आर-के टावर के चेयरमैन हाजी रिजवान अहमद ने बताया कि। मैक्स शॉपिंग मॉल पिछले कई सालों से देश मे अपनी सेवा दे रहा है।और उन्होंने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक नफीस अहमद,हाजी रिजवान अहमद,शमशाद अहमद, मो-साजिद,सादिक ,तारिक,साबिर,बच्चन प्रधान, अल्ताफ जैसे जिले के सम्भ्रांत लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)