आजमगढ़: मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है योगी सरकार-द्रौपदी

Youth India Times
By -
0



राज्य कर्मचारी का दर्जा व सम्मानजनक मानदेय दिये जाने सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ आजमगढ़ का धरना चौथे दिन भी रहा जारी

आजमगढ़। राज्य कर्मचारी का दर्जा व सम्मानजनक मानदेय दिये जाने सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ आजमगढ़ का धरना चौथे दिन अम्बेडकर पार्क में जारी रहा। शुक्रवार को रिक्शा स्टैण्ड पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगां को शीध्र पूरा किये जाने की मांग किया। अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष द्रौपदी सिंह व संचालन जिला उपाध्यक्ष नीतू पांडेय ने किया।
धरने को सम्बोधित करते हुए ने प्रदेश उपाध्यक्ष द्रौपदी सिंह कहाकि आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं की मांगों पर सरकार ध्यान नही दे रही है। योगी सरकार केवल वादों पर वादें किये जा रही है और हमें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का काम कर रही हैं। योगी जी कहते है कि कायकर्त्रियों के साथ है अगर वे हम कार्यकर्त्रियों के हितैषी है तो 10 सूत्री मांगों को पूरा कर अपनी दिलेरी दिखाये। हम अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना दे रहे है लेकिन सरकार हमारी जायज मांगों पर विचार नहीं करेगी तो इस हठधर्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।
जिलाध्यक्ष सुमित्रा सिंह व जिला उपाध्यक्ष नीतू पांडेय ने कहा कि हम कार्यकर्त्रियां सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को साकार करने के लिए अथक परिश्रम करते है लेकिन सरकार वादा खिलाफी करते हुए हमारे सब्र की परीक्षा ले रही है,ं जो दुर्भाग्यपूर्ण है। महिलाआें को मजबूत करने की बात तो सरकार करती है लेकिन महिला कार्यकर्त्रियों को उनके परिश्रम का जायज मेहनताना देने में कतराती है, जिससे सरकार का चेहरा उजागर होता हैं।
जिलामंत्री ऊषा सिंह, कोषाध्यक्ष शीला सिंह, सीमा सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में सरकार अगर नही चेती तो बाध्य होकर प्रदेश व्यापी धरना लखनऊ में देंगें, जो सरकार का चाल, चरित्र और चेहरे को बेनकाब करेगा।
धरने में प्रमुख रूप से नीतू पांडेय, सुमित्रा सिंह, शीला सिंह, उषा सिंह, कंचन मिश्रा, प्रतिभा, वंदना, रानी मौर्या, अर्चना सिंह, सीमा सिंह, विद्या देवी, लाली किरन यादव, प्रतिमा, हेमावती देवी, सुशीला सिंह आदि कार्यकर्त्रियां मौजूद रही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)