आग की चपेट में आने से 8 विस्वा गेहूं की फसल जली, युवक सहित चार मवेशी भी झुलसे

Youth India Times
By -
0

देवकली (गाजीपुर)। नंदगंज थाना क्षेत्र के सरवरनगर ग्राम मे दोपहर 1 बजे के लगभग रामचरन चैहान की झोपड़ी मे आग लगने से 8 बिस्वा गेंहू की खड़ी फसल, 3 गाय, एक भैंस तथा सुनील राम उम्र 20 वर्ष झुलस जाने से निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। आग पहले रिहायशी झोपड़ी मे लगी। तेज हवा के चलते आग गेंहू की फसल में भी लग गयी। झोपड़ी में बाधें गये जानवर को बचाने के प्रयास में सुनील झुलस सहित जानवर भी झुलस गये। ग्रामीणों ने अथक प्रयास करके आग पर काबू पाया। ग्राम प्रधान संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जनार्दन सिंह ने बताया पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया जाय ताकि लोग जीविकोपार्जन कर सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)