आज़मगढ़ : होनहार कोच सत्यवान यादव की अगुवाई में उप्र की टीम ने झटके दो गोल्ड मेडल

Youth India Times
By -
0


आजमगढ़। लवली प्रोफेशनल यूनिर्वसिटी जालन्धर, पंजाब में दिनांक 20 फरवरी से 21 फरवरी तक 65वीं पुरूष सीनियर ग्रीकोरामन राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जनपर के होनहार कुशन प्रशिक्षक सत्यवान यादव की अगुवाई में उत्तर प्रदेश की टीम ने दो पदक झटके। जिससे खेल प्रेमियों में खुशीे की लहर दौड़ गयी है।
जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र के मूसेपुर निवासी सत्यावान यादव पुत्र विजय शंकर यादव उत्तर प्रदेश सीनियर कुश्ती पुरूष टीम के कोच नियुक्त किये गये थे। पंजाब प्रान्त के जालन्धर के लवली प्रोफेशनल यूनिर्वसिटी में गत 20 से 21 फरवरी को राष्टीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें सत्यवान यादव कुश्ती कोच के प्रतिनिधित्व में प्रदेश की कुश्ती टीम के अरशद ने 55 किग्रा भार वर्ग में ब्रोन्ज तथा 67 किग्रा में भार वर्ग में गौरव ने गोल्ड मेडल जीता।
सत्यवान यादव के कुशल प्रतिनिधित्व से प्रदेश तथा जनपद के खेल पे्रमियों ने बधाई दी है। जिसेमें मुख्य रूप से संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ सुरेश उपाध्याय, कुश्ती संघ अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, आनंद देव उपाध्याय, ज्ञान शंकर पहलवान, लालचंद पहलवान, इंन्द्रेश यादव, रामबृक्ष यादव, श्रीकान्त यादव, ईश्वर चंद यादव, राधा मोहन गोयल, बुझारत यादव, राज नारायण पटेल, गौरव अग्रवाल, विशाल यादव, युगांत उपाध्याय, आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)