आजमगढ़: जनपदवासियों को एएस वेल्ला यूनिसेक्स सैलून में मिलेंगी सभी सुविधाएं

Youth India Times
By -
0


पूर्व मंत्री ने फीता काटकर किया शुभारंभ

-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। आजमगढ़ जनपद वासियों को अब नगर क्षेत्र में एएस वेल्ला यूनिसेक्स सैलून के माध्यम से व्यक्तित्व निखार के लिए समस्त सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। नगर के सिविल लाइन क्षेत्र में खुले इस आधुनिक सैलून का शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने फीता काटकर किया।
नगर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित दीनदयाल चैराहे के समीप शुक्रवार को विश्व स्तरीय ब्रांड एएस वेल्ला यूनिसेक्स सैलून का भव्य शुभारंभ हुआ। आधुनिक मशीनों से सुसज्जित इस सैलून के खुलने से आमजन को व्यक्तित्व निखार से संबंधित समस्त सुविधाएं अब एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इसे सैलून में पुरुष एवं महिलाओं के लिए हेयर कटिंग, हेयर स्पा, केराटिन ट्रीटमेंट, मैनीक्योर पेडीक्योर, फेशियल, मेकअप, हेयर कलर, ब्राइडल जैसी तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इस संबंध में सैलून के अधिष्ठाता अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि जनपद वासियों को व्यक्तित्व निखार के लिए अब सारी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का मेला प्रयास सार्थक होगा। साथ ही लोगों का प्यार और दुलार हमें मिलेगा, इसका हमें पूर्ण विश्वास है। हमारे सैलून में विश्व स्तर के हेयर स्पेशलिस्ट जावेद हबीब द्वारा प्रशिक्षित कारीगरों द्वारा लोगों को समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए बाहर से बुलाए गए हेयर ड्रेसर लोगों को अपनी सुविधा मुहैया कराएंगे। उन्होंने सैलून में कार्यरत हेयर ड्रेसर सत्यप्रकाश शर्मा, निशांत शर्मा, पंकज एवं सागर शर्मा के साथ ही महिलाओं के लिए जनपद में आई सीमा बंसल की कार्य दक्षता के बारे में बताया कि उक्त सभी हेयर ड्रेसर जावेद हबीब द्वारा प्रशिक्षित हैं। उद्घाटन अवसर पर ग्राहकों को ऑल सर्विस पर 35 परसेंट की छूट दी जा रही है। इस मौके पर पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि जनपद में आधुनिक सुविधाओं से युक्त सैलून की आमजन को जरूरत थी। अरविंद कुमार शर्मा के प्रयास से नगर वासियों को समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी इसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू, नगर अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, महाराजगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सीताराम कांदू, मोनू विश्वकर्मा समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)