सपा विधायक आनन्द भदौरिया के जवाब पर सदन छोड़कर चले गये सीएम योगी

Youth India Times
By -
0

लखनऊ। सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शान्ति मामले को लेकर सपा विधायक आनंद भदौरिया का इलाज कर देने की बात कही गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस कथन का जवाब देते हुए सपा विधायक आनन्द भदौरिया ने उत्तरकाण्ड में रामचरित मानस के दोहे संत हृदय नवनीत समाना। कहा कबिन्ह परि कहै न जाना, निज परिताप द्रवइ नवनीता। पर सुख द्रवहिं संत सुपुनीता, का उच्चारण करने के बाद शान्ति पर्व पर अपने खिलाफ मुख्यमंत्री द्वारा की गई टिप्पणी का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बजाय गोरक्ष पीठाधीश्वर के नाम से सम्बोधित करते हुए कहा कि आपको क्रोध और आक्रोश में अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आप मेरा इलाज क्या करेंगे, आने वाले दिनों में जनता आपका इलाज कर देगी।

https://www.facebook.com/dimplesapa/videos/453238472531192/

विधायक आनन्द भदौरिया यहीं पर नहीं रूकें बल्कि तल्ख लहजा अख्तियार करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार महज पूर्व सपा सरकार के किये गये उद्घाटनों का पुनः उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा चलाई गई योजनाओं का फीता काटना तथा नाम बदलने के अलावा और कोई उपलब्धि नहीं है। उनकी इस टिप्पणी को सुनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदन छोड़कर चले गये। इस बीच सदन छोड़कर जाने पर सपा विधायक आनन्द भदौरिया ने उन्हें जमकर आड़े हाथों लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)