आजमगढ़: किसानों के साथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस

Youth India Times
By -
0

बूढ़नपुर तहसील के गदनपुर गांव पहुंच कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल ने किसानों से की मुलाकात

आजमगढ़, 22 फरवरी। जिला कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पांण्डेय ने बताया जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के निर्देश पर आजमगढ़ कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल बूढ़नपुर तहसील के गदनपुर गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमणंडल में दिनेश यादव,संतोष सिंह, अजीत राय, राना खातून, मनोज सिंह, सुरेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, यदुनाथ सिंह, भजुराम यादव, अरविंद जैसवार, वसीम खान शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों के ऊपर हुए लाठीचार्ज एवं उनकी लहलहाती फसलों को नष्ट करने के संबंध में किसानों से वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की।
किसानों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया अभी सभी किसानो को उनकी जमीन का मुआवजा भी सरकार ने नहीं दिया है किसानांे ने प्रशासन से अनुरोध किया था की एक माह का मौका दें तब तक किसानों की फसल कट जायेगी और मुआवजा भी मिल जायेगा। इसके बाद भी प्रशासन के इशारे पर किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया गया और किसानों की फसलों को नष्ट कर दिया गया। 
वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त कर लौटे कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने किसानों पर हुये लाठीचार्ज की निंदा करते हुये कहा। यह सरकार किसान विरोधी है लगातार किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है। किसानों के साथ किसी भी तरह का अन्याय कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। गदनपुर के किसानो के साथ हुये अन्याय के मामले में जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के निर्देशानुसार किसानो के हितों की रक्षा के लिये अगली रणनीति पर विचार किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)