आजमगढ़: ग्रामीणों ने गंभीरपुर थाने का किया घेराव

Youth India Times
By -
0

फर्जी मुकदमा दर्ज करने के खिलाफ ग्रामीणों ने लगाई न्याय की गुहार

आजमगढ़। गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव के महिलाओं व पुरुषों ने गम्भीरपुर थाने में पहुँच कर घेराव किया। गांव के एक महिला द्वारा गांव के ही एक निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी पर न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने वह निर्दोष है उसे न्याय मिलना चाहिए।
बताया जाता है कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासिनी एक महिला की तहरीर पर दुष्कर्म और पेट में 6 महीने के बच्चा होने के सम्बंध में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था, जिसके विरोध में सोमवार को गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। उन्होंने महिला द्वारा लगाए गए मुकदमे को झूठा बता कर समाप्त करने की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी एक महिला ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि उसका दुष्कर्म हुआ है उसके पेट में 6 महीने का बच्चा पल रहा है। इस दौरान गांव के एक राजदेव पुत्र पबारू व एक मेहनगर थाना क्षेत्र के खूंदनपुर गांव का थाने में मुकदमा दर्ज नहीं होने पर पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई एसपी के निर्देश पर थाना गम्भीरपुर की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई।
इस मामले में गांव के ही सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने पीड़ित महिला के ऊपर आरोप लगाया कि यह महिला गांव वालों को हमेशा परेशान करती रहती। गांव में किसी न किसी के खिलाफ तहरीर देती रहती हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नीलम भारती, राजाराम, देवलास, मसरूर, कैलाश, प्रदीप, लुकमान, विनोद, राम पलट, पहलाज छांगुर, मूलचंद, मनोज, राजदेव, शीला देवी, सुशीला देवी, सुभावती देवी, लीलावती देवी, अनीता देवी, तारा देवी सहित सैकड़ों की संख्या में पुरुष महिला मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)