आजमगढ़ : सर्वोदय पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, अंतर-सदनीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

Youth India Times
By -
0

खेल प्रतियोगिताओं और छठ महापर्व पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रधानाचार्या एवं प्रबंध निदेशक ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह

प्रबंध निदेशक राजेंद्र यादव ने बच्चों को अच्छे संस्कार अपनाने, जीवन में सही मार्ग पर चलने और अपने निर्धारित लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का दिया संदेश
आजमगढ़। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में बाल दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अंतर-सदनीय खेल प्रतियोगिता का भी भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के विभिन्न सदनों के छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा और उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में छठ महापर्व की पावन संस्कृति एवं परंपराओं को समर्पित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से छठ महापर्व की महिमा, आस्था और सांस्कृतिक महत्व को खूबसूरती से प्रदर्शित कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री सुकांक्षा अवस्थी ने सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने, अनुशासन अपनाने, अपनी प्रतिभा को पहचानने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, विद्यालय के प्रबंध निदेशक राजेंद्र यादव ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बच्चों को अच्छे संस्कार अपनाने, जीवन में सही मार्ग पर चलने और अपने निर्धारित लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिसर बच्चों की मुस्कान, तालियों की गूंज और उत्साह से सराबोर नजर आया। खेल प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक गतिविधियों से सजा यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए आनंद, प्रेरणा और यादगार पलों से भरपूर रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)