आजमगढ़ : रास्ते में रोककर टेंपो चालक और बेटी के साथ की मारपीट

Youth India Times
By -
0

बीच-बचाव करने पहुंची नाबालिग बेटी के कपड़े खींचने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप

रिपोर्ट : अंजनी राय
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुर पटवास गांव में टेंपो चालक और उसकी 12 वर्षीय बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही एक व्यक्ति पर शराब के नशे में रास्ते में रोककर मारपीट करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं, पिता को बचाने पहुंची नाबालिग बेटी के साथ भी मारपीट करने और उसके कपड़े खींचने का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित अरविंद तिवारी के अनुसार, एक नवंबर की शाम करीब पांच बजे वह अपनी 12 वर्षीय बेटी रक्षा तिवारी को टेंपो में बैठाकर घर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के रास्ते में उन्हें रोक लिया गया। आरोप है कि लालगंज के सपा सांसद दरोगा प्रसाद के पुत्र मनोज सरोज ने शराब के नशे में उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
पिता को पिटता देख बेटी रक्षा बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोप है कि उसके साथ भी मारपीट की गई और कपड़े खींचे गए। इस दौरान बच्ची को चोटें भी आईं। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित अरविंद तिवारी देवगांव कोतवाली पहुंचे और शिकायती पत्र देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। फिलहाल इस मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)