आजमगढ़ : पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या

Youth India Times
By -
0

इंटरमीडिएट का छात्र था मृतक; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

आजमगढ़। जनपद के रानी की सराय थाना क्षेत्र के अनौरा गांव में सोमवार देर रात पारिवारिक विवाद के बाद एक 23 वर्षीय युवक की आत्महत्या से मौत हो गई। मंगलवार भोर में करीब तीन बजे घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अनौरा गांव निवासी अजीत कुमार (23) पुत्र स्व. रामसमुझ कुमार के रूप में हुई। वह इंटरमीडिएट का छात्र था। तीन भाइयों और एक बहन में अजीत सबसे छोटा था। परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद अजीत अपने कमरे में चला गया। मंगलवार भोर में जब परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। घटना की सूचना मिलने पर रानी की सराय थाने की पुलिस गांव पहुंची और जांच-पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)