आजमगढ़ : प्रयास ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर रहे बर्खास्त सिपाही सुनील शुक्ला को किया सम्मानित

Youth India Times
By -
0
सत्य और जनहित के पक्ष में आवाज उठाने का प्रयास जारी: सुनील शुक्ला
आजमगढ़। पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले बर्खास्त सिपाही सुनील शुक्ला को गैर राजनीतिक सामाजिक संगठन प्रयास की ओर से सम्मानित किया गया। सिविल लाइन स्थित प्रयास सामाजिक संगठन के कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में सुनील शुक्ला को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उनके साहस और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता को सम्मान दिया गया। सम्मान से अभिभूत सुनील शुक्ला ने कहा कि सम्मान उनके लिए केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी को और मजबूती से निभाने की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी सत्य और जनहित के पक्ष में आवाज उठाने का प्रयास अनवरत जारी रहेगा। समाज के लोगों का सहयोग और सम्मान संघर्ष को नई ऊर्जा प्रदान करता है। वहीं प्रयास सामाजिक संगठन के आजमगढ़ मण्डल अध्यक्ष राणा बलवीर सिंह ने कहा कि संगठन हमेशा उन लोगों के साथ खड़ा रहेगा, जो जनहित और सामाजिक न्याय के लिए अपनी आवाज बुलंद करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव केवल सरकार या संस्थाओं के प्रयास से नहीं, बल्कि जागरूक नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से संभव है। प्रयास जरूरतमंदों की सहायता के साथ-साथ सामाजिक विषयों पर जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। अध्यक्षीय संबोधन में केंद्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि सुनील शुक्ला का सम्मान उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है, जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों के साथ खड़े रहते हैं। प्रयास टीम ने कहा कि सामाजिक हित में उल्लेखनीय कार्य करने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रयास खड़ा रहेंगा और उन्हें सम्मानित कर समाज को भ्रष्टाचार मुक्त करने में अपना सहयोग प्रदान करेगा। संचालन आदित्य आजमी ने किया। कार्यक्रम में सचिव इंजी. सुनील यादव, सीएल यादव, शिव प्रसाद पाठक, राजीव शर्मा, अंगद साहनी, डॉ. वीरेंद्र पाठक, संजीव राय, शम्भू नाथ सोनकर, इंजी अमित यादव, सहित प्रयास सामाजिक संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)