आजमगढ़ ब्रेकिंग : शहर के प्रतिष्ठित स्कूल के खिलाफ जारी हुई नोटिस

Youth India Times
By -
0
दो दिन में जवाब न देने पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई, शिक्षा जगत में मचा हड़कंप
आजमगढ़। डीएवी इंटर कॉलेज में मिड-डे-मील (मध्याह्न भोजन) की व्यवस्था को लेकर प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी, नगर क्षेत्र, आजमगढ़ ने विद्यालय प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारी ने विद्यालय में लकड़ी के चूल्हे पर भोजन बनाए जाने और अपराह्न 12:30 बजे तक मेन्यू के अनुसार भोजन तैयार करने के लिए पर्याप्त सामग्री उपलब्ध नहीं होने के मामले में दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। डीएवी इंटर कॉलेज में लकड़ी के चूल्हे पर बनता मिड-डे-मील की खबर खबर प्रकाशित हुई थी। इसमें विद्यालय में मध्याह्न भोजन तैयार करने की व्यवस्था और आवश्यक सामग्री की उपलब्धता को लेकर सवाल उठाए गए थे। इसी खबर के आधार पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को संबोधित करते हुए नोटिस जारी किया। नोटिस में खण्ड शिक्षा अधिकारी ने उल्लेख किया है कि पूर्व में विद्यालय का निरीक्षण किया गया था। उस दौरान भोजन गैस चूल्हे पर बनाने और मध्याह्न भोजन से संबंधित शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निदेर्शों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद गैस चूल्हे की व्यवस्था नहीं होने और निर्धारित समय तक भोजन बनाने के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध नहीं होने को गंभीरता से लिया गया है। अधिकारी ने अपने पत्र में कहा है कि यह स्थिति शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित रुचि नहीं लेने और उच्चाधिकारियों के निदेर्शों की अवहेलना किए जाने को दशार्ती है। इसी आधार पर विद्यालय प्रबंधन से पूरे मामले में अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा गया है। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन को अधिकतम दो दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि प्रकरण उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है और इसकी निरंतर समीक्षा की जा रही है। निर्धारित समय सीमा में जवाब नहीं मिलने पर यह मान लिया जाएगा कि विद्यालय प्रबंधन को इस संबंध में कुछ नहीं कहना है। इसके बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को आख्या भेजी जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय प्रबंधन की होगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)