पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ कार में देखा, चढ़ी बोनट पर पति ने दौड़ा दी कार

Youth India Times
By -
0

सड़क पर चला हाईवोल्टेज ड्रामा, राहगीरों ने रुकवाई कार; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मेरठ। पति को कथित प्रेमिका के साथ कार में देखकर पत्नी के विरोध के बाद मेरठ में सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। आरोप है कि महिला ने कार रोकने की कोशिश की, लेकिन पति ने वाहन नहीं रोका। इसके बाद पत्नी कार के बोनट पर चढ़ गई। आरोप है कि युवक इसके बाद भी कार चलाता रहा और करीब पांच किलोमीटर तक महिला बोनट पर लटकी रही। घटना लोहियानगर क्षेत्र में काशीराम कॉलोनी के पास की बताई जा रही है। महिला की चीख-पुकार सुनकर सड़क से गुजर रहे लोग भी हैरान रह गए। बताया गया कि राहगीरों ने किसी तरह कार को रुकवाया। आरोप है कि कार रुकने के बाद पति ने पत्नी के साथ मारपीट भी की। बताया गया कि काजीपुर निवासी युवक की करीब 15 साल पहले शादी हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं, जिनमें बड़ा बेटा करीब 14 वर्ष का है। शनिवार को महिला अपने बेटे के साथ स्कूटी से हापुड़ रोड पहुंची थी। इसी दौरान उसकी नजर पति की कार पर पड़ी। महिला ने कार में पति के साथ एक युवती को देखा। इसके बाद महिला ने कार को रोकने का प्रयास किया और पति का विरोध करने लगी। देखते ही देखते विवाद सड़क पर हंगामे में बदल गया। आरोप है कि पति ने कार नहीं रोकी, जिसके बाद महिला बोनट पर चढ़ गई। इसके बावजूद युवक ने कार दौड़ानी जारी रखी। करीब पांच किलोमीटर तक महिला बोनट पर लटकी रही। इस दौरान राहगीरों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर सामने आया। यूथ इंडिया टाइम्स वायरल वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। घटना को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक कार्रवाई या बयान की जानकारी सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)