आजमगढ़ : शराब के नशे में पोखरे में डूबा युवक, मौत

Youth India Times
By -
0

वैसाडीह गांव में शाम को उतराता मिला शव, परिजनों ने कार्रवाई से किया इनकार

रिपोर्ट : हर्ष चन्देल
आजमगढ़। जनपद में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के वैसाडीह गांव में शुक्रवार शाम पोखरे में डूबने से 25 वर्षीय युवक बिरेन्द्र चौहान की मौत हो गई। शाम करीब साढ़े सात बजे पोखरे में शव उतराता देखकर ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। बताया गया कि बिरेन्द्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। ग्रामीणों के अनुसार वह शराब का सेवन करता था। शुक्रवार सुबह से ही उसने शराब पी रखी थी। शाम को वह वैसाडीह गांव के चौराहे के पास स्थित पोखरे में कूद गया। इसके बाद वह बाहर नहीं निकल सका और डूबने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीण शव को घर ले गए, जहां परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। बिरेन्द्र के दोनों भाई रोजी-रोटी के सिलसिले में दिल्ली और पंजाब में रहते हैं। उसके पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। घर में उसकी मां और परिवार की महिलाएं हैं। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फूलपुर देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान की ओर से घटना की सूचना दी गई थी। परिजन किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते हैं और उनकी ओर से कोई लिखित सूचना भी नहीं दी गई है। पुलिस के अनुसार युवक शराब के नशे में पोखरे में डूब गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)