आजमगढ़ : धूमधाम से मनाया गया राणीसती दादी का वार्षिकोत्सव

Youth India Times
By -
0



भजनों पर देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु, भोग व प्रसाद का हुआ वितरण
आजमगढ़। श्री मारवाड़ी धर्मशाला में बुधवार को श्री राणीसती श्याम भक्त मंडल, श्री श्याम भक्त मंडल एवं नारायणी भजन संस्था की ओर से श्री राणीसती दादी का वार्षिकोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर दादी मां के दरबार में मत्था टेका और भजन-कीर्तन का आनंद लिया। कीर्तन का शुभारंभ पंडित अनमोल शर्मा ने मुख्य यजमान बलराम तुलस्यान और संदीप सराफ द्वारा दादी मां के समक्ष कलश पूजन कराने के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर कराया। इसके बाद सूरत से पहुंचीं भजन गायिका सुरभि बिरजुका ने मधुर भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। उन्होंने 'आज लगा दरबार दादी का', 'मोटी सेठाणी म्हारो बेड़ो पार लगानो पड़सी' और 'कीर्तन की है रात मैया आज थाने आनो है' सहित कई भजनों की प्रस्तुति दी। अयोध्या से आए नारायणी म्यूजिकल ग्रुप ने संगीत और धुनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। कीर्तन का आयोजन रात आठ बजे से देर रात एक बजे तक चला। इसके बाद आरती की गई और वार्षिकोत्सव का समापन हुआ। इस दौरान दादी मां को भोग लगाया गया तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। संस्था के अध्यक्ष शोभित अडूकिया ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया। उन्होंने वार्षिकोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने वाले संस्था के सदस्यों और समाज के लोगों के प्रति भी धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में त्रिवेणी देवी, शुभम तोदी, अभयनाथ जालान, अशोक रुंगटा, संजय डालमिया, नीरज गोयनका, हिमांशु डालमिया, प्रदीप बैरसिया, प्रत्यूष डालमिया, देव प्रकाश अग्रवाल, कृष्ण तुलस्यान, सम्पत शर्मा, अभिषेक खंडेलिया, गौरव अग्रवाल, परितोष रुंगटा, अमृत अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, श्रेय अग्रवाल, अतुल रुंगटा, ओम अग्रवाल, दीपक खंडेलिया, नागेश पोद्दार, अजय खंडेलिया, विनय रुंगटा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। महिला मंडल से पूजा रुंगटा, विनीता तुलस्यान, सविता तुलस्यान, पारुल रुंगटा, ऋचा अग्रवाल, लवी अग्रवाल, श्वेता शर्मा, अंकिता खंडेलिया, सविता खंडेलिया, मनीषा खंडेलिया और नीलम रुंगटा ने भी सहभागिता की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)